Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRahul Gandhi : वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने बोला भाजपा...

Rahul Gandhi : वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने बोला भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- भविष्य में और भी ‘विस्फोटक सबूत’ पेश करेंगे

राहुल गांधी ने भाजपा पर वोट चोरी के आरोप दोहराते हुए कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक चुनावों में धांधली हुई है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ब्लैक-एंड-व्हाइट सबूत हैं और जल्द ही और भी “डायनेमिक विस्फोटक” सबूत पेश करेंगे। राहुल ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” नारे का जिक्र किया और कहा कि भाजपा नेताओं को उत्तेजित नहीं होना चाहिए। वह रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में शामिल हुए।

Rahul Gandhi News : रायबरेली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘वोट चोरी’ के अपने आरोपों को दोहराते हुए दावा किया कि भविष्य में वह इस संबंध में और भी ‘डायनेमिक एक्सप्लोसिव’ (विस्फोटक) सबूत पेश करेंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक के चुनाव में वोट चोरी हुई है। हमने ‘ब्लैक और व्हाइट’ सबूत दिए हैं। आने वाले समय में, हम और भी डायनेमिक सबूत देंगे।’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा अब पूरे देश में गूंज रहा है। उन्होंने कहा, हम आपको दिखाएंगे, भारत के युवाओं, सुनो, यही सच्चाई है और चोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं। गांधी ने संवाददाताओं से कहा, हम गारंटी देते हैं कि हम आपको सबूत देंगे।कांग्रेस नेता ने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘भाजपा नेता जो उत्तेजित हो रहे हैं, उत्तेजित मत होइए। जब हाइड्रोजन बम आएगा, तो सब कुछ साफ हो जाएगा।’

राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को यहां रायबरेली में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आए गांधी ने कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में बैठक की अध्यक्षता की। अमेठी के सांसद के.एल. शर्मा और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular