Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsWI Vs AUS: वेस्टइंडीज में एक दशक बाद टेस्ट सीरीज खेलेगा ऑस्ट्रेलिया,...

WI Vs AUS: वेस्टइंडीज में एक दशक बाद टेस्ट सीरीज खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, जानें मैचों का शेड्यूल

सेंट जॉन्स (एंटीगा)। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया 3 टेस्ट और 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलने के लिए इस साल जून और जुलाई में कैरेबियाई दौरे पर आएगा. यह 2015 के बाद से ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट दौरा होगा. यही नहीं 2015-16 में वेस्टइंडीज के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद दोनों देशों के बीच पहली बार 3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला होगी.

टेस्ट मैचों का शेड्यूल

फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी के लिए खेले जाने वाली टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच 25 जून से ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 3 जुलाई से सेंट जॉर्ज, ग्रेनाडा में और तीसरा टेस्ट 12 जुलाई से किंग्स्टन, जमैका में खेला जाएगा.

टी20 मैचों का शेड्यूल

इसके बाद पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला खेली जाएगी. इसके पहले दो मैच किंग्स्टन में सबीना पार्क 20 और 22 जुलाई को जबकि बाकी 3 मैच 25, 26 और 28 जुलाई को सेंट किट्स के बैसेटेरे में खेले जाएंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular