Saturday, October 3, 2026
HomeIndiaस्मित मच्छर पर हमला करने वाला को-पायलट कौन? सामने आया नाम

स्मित मच्छर पर हमला करने वाला को-पायलट कौन? सामने आया नाम

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान हमाम अल-हमामी के तौर पर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में उसके अतीत, कथित सुरक्षा चिंताओं और विमान को इजराइल में क्रैश कराने की कथित मंशा को लेकर कई दावे किए गए हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक जांच अभी जारी है।

दुबई:दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान हमाम अल-हमामी के तौर पर सामने आई है।इजराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के मुताबिक, को-पायलट ओमान का नागरिक है। हालांकि, फ्लाईदुबई ने अभी आधिकारिक तौर पर उसकी राष्ट्रीयता की पुष्टि नहीं की है।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में हमाम के पुराने रिकॉर्ड को लेकर भी कई अहम दावे सामने आए हैं।

2024 में ओमान एयर में पायलट ट्रेनिंग के दौरान हमाम को कथित तौर पर सुरक्षा जोखिम के तौर पर चिन्हित किया गया था। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि उसके पास चरमपंथ से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद उसे उड़ान से हटा दिया गया था। हालांकि, इसके बाद उसे एयरलाइन में प्रशासनिक भूमिका में काम करने की अनुमति दी गई।

अब जांच एजेंसियां इस सवाल का जवाब तलाश रही हैं कि अगर उसके बारे में पहले सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आई थीं, तो बाद में वह फ्लाईदुबई के कॉकपिट तक कैसे पहुंचा?

रिपोर्टों के मुताबिक, हमाम को गुरुवार को सऊदी अरब से UAE लाया गया है और वह जांच अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है।जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि पूछताछ में उसने विमान को इजराइल में क्रैश कराने की मंशा का संकेत दिया।हालांकि, उसके कथित मकसद और किसी आतंकी संगठन से संबंध को लेकर जांच अभी जारी है और इन दावों की आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

अब जांच का बड़ा सवाल यही है—
क्या यह सिर्फ कॉकपिट में हुआ हमला था, या विमान को जानबूझकर गिराने की कथित योजना का हिस्सा?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image