Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsWeather Update : इस बार हीटवेव ज्यादा झुलसाएगी,कब होगी झमाझम बारिश,पढ़ें मौसम...

Weather Update : इस बार हीटवेव ज्यादा झुलसाएगी,कब होगी झमाझम बारिश,पढ़ें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

नई दिल्ली, मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि भारत में इस वर्ष गर्मी के मौसम की शुरूआत काफी अधिक गर्म रहने की संभावना है और पूरे मौसम के दौरान अल-नीनो परिस्थितियों के बने रहने का अनुमान है.उसने कहा कि उत्तर-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत–तेलंगाना, आंध्र प्रदेश एवं उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक और महाराष्ट्र एवं ओडिशा के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक दिनों तक लू चलने का पूर्वानुमान है.

विभाग ने कहा कि देश में मार्च में सामान्य से अधिक वर्षा (दीर्घकालिक औसत 29.9 मिलीमीटर के 117 प्रतिशत से अधिक) हो सकती है.विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत के ज्यादातर हिस्सों में मार्च और मई के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है.उन्होंने कहा कि मार्च में उतर और मध्य भारत में लू चलने की संभावना नहीं है.लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है.महापात्रा ने कहा कि अलनीनो (मध्य प्रशांत महासागर में समुद्री जल के नियमित अंतराल पर गर्म होने की स्थिति) गर्मी के पूरे मौसम में बना रहेगा तथा उसके बाद तटस्थ स्थिति बन सकती है.ला-नीना परिस्थिति मानसून के उत्तरार्ध में बनने की संभावना है.यह आमतौर पर भारत में अच्छी मानसूनी वर्षा से संबंधित है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image