Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Monsoon: राजस्थान में इस तारीख से फिर शुरू होगा तेज बारिश...

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में इस तारीख से फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस बार मॉनसून ने जोरदार दस्तक दी है। 1 से 23 जुलाई के बीच प्रदेश में 327.05 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य (163.88 मिमी) से काफी अधिक है। 31 जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण बारिश में फिर तेजी आएगी।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस बार मॉनसून में बादल जमकर बरसे है. प्रदेश में 1 जुलाई से 23 जुलाई तक कुल 327.05 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षा 163.88 मिमी माना जाती है. प्रदेश के 31 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है. वहीं मौसम विभाग अनुमान है कि 26 जुलाई से फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा.

26 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में होगी बढ़ोतरी

IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 26 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और 26 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है. वहीं 27-28 जुलाई के दौरान दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश हो सकती है.

बारां के अटरू में सबसे ज्यादा बारिश

वहीं पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियां 29-30 जुलाई को भी जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक के 24 घंटों में राजस्थान में कई जगह बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश अटरू (बारां) में 89.0 मिलीमीटर दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant: भारत के लिए बड़ा झटका, ऋषभ पंत के अंगूठे में हुआ फ्रैक्चर, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर, अब इतने दिन रहेंगे मैदान से दूर

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular