Friday, May 15, 2026
HomeLatest Newsहम पश्विम एशिया में संवाद और कूटनीति के पक्षधर, भारतीय नागरिकों की...

हम पश्विम एशिया में संवाद और कूटनीति के पक्षधर, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि : विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा में कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिस्थितियों पर नजर रखे हुए हैं और ऊर्जा सुरक्षा व व्यापार सहित राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।

West Asia crisis : नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति सुनिश्चित करने के लिए संवाद और कूटनीति का पक्षधर है और उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता उस क्षेत्र में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा है। निचले सदन में पश्चिम एशिया संघर्ष पर दिए अपने वक्तव्य में जयशंकर ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार सहित राष्ट्रीय हित सरकार के लिए हमेशा सर्वोपरि रहेंगे।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी सांसदों की जोरदार नारेबाजी के बीच जयशंकर ने कहा कि हालिया घटनाक्रम ‘‘हम सभी के लिए गहरी चिंता का कारण है।’’ मंत्री ने इससे पहले राज्यसभा में इस विषय पर वक्तव्य दिया। उन्होंने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और संबंधित मंत्रालय प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए समन्वय कर रहे हैं।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर सरकार के दृष्टिकोण के तीन मार्गदर्शक कारकों का उल्लेख करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत शांति का पक्षधर है और सभी पक्षों से संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने का आग्रह करता है। उन्होंने कहा, हम तनाव कम करने, संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पैरोकारी करते हैं। विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘क्षेत्र में भारतीय समुदाय की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम इस दिशा में क्षेत्र की सरकारों के साथ काम करना जारी रखेंगे।’’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular