Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest NewsIND vs SA 2nd ODI: रायपुर वनडे से पहले RO-KO ने जमकर...

IND vs SA 2nd ODI: रायपुर वनडे से पहले RO-KO ने जमकर किया अभ्यास, देखते रहे गौतम गंभीर, इग्नोर कर निकल गए विराट कोहली, देखें Video

IND vs SA 2nd ODI: रायपुर में होने वाले दूसरे वनडे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने नेट्स में जोरदार अभ्यास किया। वीडियो में दोनों दिग्गज थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के खिलाफ शॉट लगाते दिखे।

IND vs SA 2nd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे आज रायपुर में खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने प्रेक्टिस सेशन में जमकर अभ्यास किया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. दोनों दिग्गजों ने मंगलवार को थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के खिलाफ नेट में पूरी शिद्दत से बल्लेबाजी की.

प्रेक्टिस के दौरान लय में दिखे विराट कोहली

कोहली इस दौरान शानदार लय में दिखे. उन्होंने थ्रो-डाउन विशेषज्ञ रघु (दायें हाथ) और नुवान सेनेविरत्ने (बायें हाथ) के खिलाफ कुछ करारे प्रहार किए. कुछ मौकों पर गेंद उनके बल्ले के करीब से निकल गई लेकिन ज्यादातर मौके पर वह गेंद पर शानदार प्रहार करने में सफल रहे.

गौतम गंभीर को इग्नोर कर निकल गए विराट कोहली

मुख्य कोच गौतम गंभीर इस दौरान भारतीय टीम के दोनों सीनियर्स की तैयारियों को देख रहे थे. कोहली अपना सत्र पूरा करने के बाद अपने दोनों बल्ले को कंधों पर रख गंभीर से कुछ भी बोले बिना ही निकल गए. पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेट से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर रखने वालों के लिए, यह कई पहलुओं वाला एक नजारा रहा होगा.

रोहित थोड़ी देर रुक कर की बातचीत

कोहली के ड्रेसिंग रूम में जाने के थोड़े समय बाद रोहित भी ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़े लेकिन उन्होंने थोड़ी देर रुक कर गंभीर से बातचीत की. भारतीय प्रेक्टिस सेशन का केंद्र निश्चित रूप से रोहित और कोहली रहे लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने भी इस सत्र में खूब पसीना बहाया.

टेस्ट श्रृंखला में बुरी तरह से हार का सामना करने के बाद भारत 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है और टीम बल्लेबाजी के लिए माकूल परिस्थितियों में इस मैच को जीतकर अजेय बढ़त लेना चाहेगी. यशस्वी जायसवाल ने बड़े शॉट खेलने का अभ्यास किया तो वही ऋषभ पंत ने सत्र के आखिर में बल्लेबाजी अभ्यास करने वालों में शामिल थे.

ये भी पढ़ें: ‘मोदी सरकार ने अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ जैसा कदम उठाया है’, सोनिया गांधी ने केंद्र पर लगाया बड़ा आरोप, जानें क्यों कही ये बात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image