Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsNepal Protest : नेपाल के हिंसक प्रदर्शन, डिप्टी पीएम बिष्णु प्रसाद को...

Nepal Protest : नेपाल के हिंसक प्रदर्शन, डिप्टी पीएम बिष्णु प्रसाद को प्रदर्शनकारियों ने पीटा, काठमांडू में मंत्री की पिटाई का वीडियो वायरल

नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच काठमांडू में वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। सामने आए वीडियो में उन्हें गलियों में दौड़ाकर पीटते और जमीन पर गिराने के बाद घेरते हुए देखा गया। राजधानी समेत कई हिस्सों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Nepal Protest : नई दिल्ली। नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शन अब हिंसा का रूप ले चुका है। राजधानी काठमांडू समेत कई हिस्सों में प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल पर प्रदर्शनकारियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। वीडियो में पौडेल को गलियों में दौड़ाकर पीटा गया और जमीन पर गिराने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया।

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा

इसी बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, आर्मी चीफ अशोक सिग्डेल ने ओली से सीधे तौर पर पद छोड़ने को कहा था। इस्तीफे के बाद नेपाली सेना अब मंत्रियों की सुरक्षा संभाल रही है और हेलिकॉप्टर के जरिए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। नेपाल में हिंसा इस कदर बढ़ गई कि प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसकर आगजनी और तोड़फोड़ की। संसद परिसर से धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कई मंत्रियों के घरों को भी निशाना बनाया गया है। सिंह दरबार पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो चुका है।

पूरे देश में जगह-जगह हिंसा, लूटपाट और आगजनी की खबरें हैं। सेना हालात को काबू में लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। कई मंत्रियों के घरों पर हमला किया है और वरिष्ठ अधिकारियों को टारगेट किया है। इसके बाद सेना ने स्थिति को संभालनी शुरू कर दी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular