Sunday, July 26, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentबॉक्स ऑफिस पर विजय की 'जन नेता' का जलवा, तीन दिनों में...

बॉक्स ऑफिस पर विजय की ‘जन नेता’ का जलवा, तीन दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई 171.84 करोड़ रुपए के पार पहुंची

थलपति विजय की फिल्म 'जन नेता' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। तीन दिनों में फिल्म ने भारत में 92.35 करोड़ और दुनियाभर में 171.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओवरसीज में भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और पहले वीकेंड में 200 करोड़ रुपये पार करने की उम्मीद है।

Jan Neta Box Office Collection : साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नेता’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। लंबे इंतजार और कई बार रिलीज टलने के बाद सिनेमाघरों में आई यह फिल्म दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है। भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और अब यह 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

तीसरे दिन आई कमाई में जबरदस्त उछाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 42.70 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई 21.15 करोड़ रुपये रही, जबकि तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने शानदार वापसी करते हुए 28.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यानी दूसरे दिन की तुलना में तीसरे दिन कलेक्शन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

तीन दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 92.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वीकेंड का एक दिन अभी बाकी है, ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म रविवार को भी बड़ी कमाई दर्ज कर सकती है।

ओवरसीज में भी दिखा विजय का स्टारडम

घरेलू बाजार के अलावा विदेशों में भी ‘जन नेता’ को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में अब तक 63.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन 171.84 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

बड़ी स्टारकास्ट और हाई बजट

फिल्म में थलपति विजय के साथ ममिथा बैजू मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इसके अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रियामणि और प्रकाश राज ने भी अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है, जबकि इसका निर्माण वेंकट के. नारायण ने किया है। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जन नेता’ का अनुमानित बजट 350 से 500 करोड़ रुपये के बीच है। ऐसे में फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए अभी और मजबूत प्रदर्शन करना होगा। हालांकि शुरुआती तीन दिनों की कमाई ने साफ संकेत दे दिए हैं कि थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेलने की तैयारी में है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image