Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फु क्वोक (Phu Quoc) द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई. इस हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई. जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. बोट पर 4 क्रू मेंबर्स समेत कुल 36 लोग सवार थे. स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसा सुबह 10.30 बजे हुआ. ज्यादातर पर्यटक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के थे.
🚨 UPDATE: Phu Quoc Speedboat Tragedy
— NGO-SUGAR (@ngosugartp) July 11, 2026
Authorities say the death toll has risen to 15, while 21 people have been rescued after a tourist speedboat capsized off Phu Quoc Island, Vietnam.
The vessel, AG-26751, operated by Ocean Pearl Island Co., was carrying 32 Indian tourists and… https://t.co/S06qJEbf1k
भारतीय दूतावास ने बनाया कंट्रोल रूम
हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और घटना से जुड़ी सभी जानकारियां जुटाई जा रही हैं. प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए दूतावास ने एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है.
In a tragic incident, a boat carrying several Indian tourists has capsized near Phu Quoc Island in Vietnam a few hours ago.
— India in Vietnam (@AmbHanoi) July 11, 2026
Exact details of the incident are being ascertained as search and rescue operations by local authorities are ongoing.
In order to provide information…
मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
दूतावास ने सहायता के लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14, +84 33 452 0414. भारतीय दूतावास ने कहा है कि जैसे-जैसे आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होगी, उसे साझा किया जाएगा.फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान जारी है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, 25 साल पुराने मफलर का सुनाया किस्सा



