Saturday, July 11, 2026
HomeIndiaपीएम मोदी ने ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, 25 साल...

पीएम मोदी ने ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, 25 साल पुराने मफलर का सुनाया किस्सा

PM Modi in New Zealand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत-न्यूजीलैंड संबंधों और प्रवासी भारतीयों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने 25-30 साल पहले न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान मिले मफलर को आज भी संभालकर रखने का भावुक किस्सा साझा किया।

PM Modi in New Zealand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों, भारत की विकास यात्रा और भारतीय प्रवासियों के योगदान की सराहना की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा के लिए अब 40 साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यह मोदी की गारंटी है.’

25-30 पुरानी याद को साझा कर हुए भावुक

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भावुक भी नजर आए. उन्होंने बताया कि करीब 25-30 वर्ष पहले, जब वह किसी सरकारी पद पर नहीं थे, तब उन्हें पहली बार न्यूजीलैंड आने का अवसर मिला था.उन्होंने कहा, “उस समय मुझे एक मफलर, एक टोपी और एक जोड़ी दस्ताने उपहार में मिले थे. आज मैं उन्हीं में से यह मफलर पहनकर आपके बीच आया हूं. मैंने इसे वर्षों तक संभालकर रखा है, जैसे मैं आप सभी के प्यार को संभालकर रखता हूं.’

न्यूजीलैंड की संस्कृति और भारतीय पहचान की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड की शांति, समृद्धि और सांस्कृतिक विविधता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के स्थानीय लोग इस देश की सबसे बड़ी ताकत हैं. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड वह जगह है जहां की सड़कों पर भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है. यहां कहीं खंडाला, बॉम्बे हिल्स, कोलकाता स्ट्रीट और अमृतसर स्ट्रीट है.”

“हमारी सबसे बड़ी ताकत सीखने की भावना है”

पीएम मोदी ने कहा कि भारत हजारों वर्षों पुरानी सभ्यता है, जिसने अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए आधुनिकता को भी अपनाया है. उन्होंने कहा, “भारत हर दौर में खुद को बदलता रहा है. हमारी सबसे बड़ी ताकत सीखने की लगन है. भारत सभी से सीखता है और हमने न्यूजीलैंड से भी बहुत कुछ सीखा है.”

हॉकी से लेकर स्पेस सेक्टर तक बढ़ रहा सहयोग

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 100 साल पहले हमारी हॉकी टीम न्यूजीलैंड खेलने आई थी. उसमें मेजर ध्यानचंद के शानदार प्रदर्शन की हर ओर चर्चा थी. उनकी हॉकी ने न्यूजीलैंड के लोगों का दिल भी जीत लिया था. भारत और न्यूजीलैंड का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है. स्पेस सेक्टर यह बताने के लिए काफी है कि भारत और न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था एक दूसरे को काफी कुछ दे सकती है. यही हमारे व्यापार समझौते की भावना है. यह व्यापार समझौता विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा को गति देगा.

भारत की उपलब्धियां गिनाईं

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत तेजी से विकास कर रहा है. उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक है. भारत मोबाइल फोन निर्माण में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है. इसके साथ ही उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” और प्राकृतिक खेती मिशन जैसी पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहलों का भी उल्लेख किया.

ये भी पढ़ें: मुख्य सचिव ने PFRDA अध्यक्ष से की मुलाकात, NPS-UPS और पेंशन सुधार पर मंथन


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image