Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsUttarkashi Flood: उत्तरकाशी में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, रेस्क्यू में...

Uttarkashi Flood: उत्तरकाशी में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, रेस्क्यू में हेलीकॉप्टरों की ली जा रही मदद, अब तक 729 लोगों को सुरक्षित निकाला, 49 लोग अब भी लापता

Uttarkashi Flood: उत्तरकाशी में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। अब तक 729 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं। 4 हेलीकॉप्टरों की मदद से पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने 4 मौतों की पुष्टि की है, वहीं कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है और धराली क्षेत्र का संपर्क अब भी कटा हुआ है।

Uttarkashi Flood: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में इस हफ्ते की शुरुआत में आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन के बाद फंसे लोगों को निकालने के लिए 4 हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है. इस आपदा में कई लोगों की जान चली गई और भारी तबाही हुई है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को भूस्खलन और अचानक बाढ़ के बाद तबाह हुए धराली क्षेत्र के कुछ हिस्सों से 729 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. धराली क्षेत्र का संपर्क अब भी कटा हुआ है. जिला प्रशासन ने 4 मौतों की पुष्टि की है और 49 लोग अब तक लापता हैं.

बचाव अभियान में हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के 4 हेलीकॉप्टर बचाव अभियान के 5वें दिन उड़ान भरना शुरू कर चुके हैं ताकि जिले के अलग-अलग इलाकों में शरण लिए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. शनिवार सुबह एक चिनूक हेलीकॉप्टर ने राहत शिविर में जनरेटर सेट ले जाने के लिए जोलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरी. अचानक बाढ़ के कारण धराली और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है.

सड़क संपर्क बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी

अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित इलाकों में सड़क संपर्क सुधारने के लिए गंगनानी के पास लिम्चागाड़ में युद्धस्तर पर एक बेली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. इसका निर्माण कार्य रातभर किया गया ताकि यह अगले 24 घंटे में बनकर तैयार हो जाए. गंगोत्री राजमार्ग कई जगहों पर बंद है या टूट गया है, जिससे धराली में अचानक बाढ़ से तबाह हुए स्थान पर मलबे के ढेर में लापता लोगों की तलाश के लिए आवश्यक उन्नत उपकरणों को पहुंचाने में कठिनाई हो रही है.

ये भी पढ़ें: BJP प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर की थी ये टिप्पणी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image