Monday, May 25, 2026
HomeIndiaअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्नी संग निहारा आमेर महल, घूमर-कच्छी...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्नी संग निहारा आमेर महल, घूमर-कच्छी घोड़ी नृत्य देख हुए मंत्रमुग्ध, देखें तस्वीरें

Marco Rubio Jaipur Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सोमवार को अपनी पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ आमेर फोर्ट पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। जलेब चौक में लोक कलाकारों ने घूमर, कालबेलिया और कच्छी घोड़ी जैसे लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। रुबियो ने आमेर महल, शीश महल, गणेश पोल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, सुख निवास और मावठा झील का भ्रमण किया।

Marco Rubio Jaipur Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सोमवार को अपनी पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ आमेर फोर्ट पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में भव्य स्वागत किया गया. आमेर महल के जलेब चौक में लोक कलाकारों ने घूमर, कालबेलिया और कच्छी घोड़ी जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए.

शीश महल स्थापत्य और इतिहास के बारे में जानकारी दी

रुबियो को जयपुर के गाइड महेश शर्मा ने आमेर महल, शीश महल, गणेश पोल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, सुख निवास और मावठा झील के इतिहास और स्थापत्य और इतिहास के बारे में विस्तार से बताया. आमेर भ्रमण के बाद मार्को रुबियो अपनी पत्नी के साथ रामबाग पैलेस पहुंचे, जहां उनके ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है.

सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम

अमेरिकी विदेश मंत्री की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. आमेर फोर्ट को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आम पर्यटकों के लिए बंद रखा गया. वहीं एयरपोर्ट से आमेर तक करीब 19 किलोमीटर लंबे रूट पर ट्रैफिक को भी अस्थायी रूप से रोका गया.

जयपुर एयरपोर्ट पर उतरे ही बोले-हैव फन

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोपहर करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से आगरा से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. विमान से उतरने के बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए “हैव फन” कहा. उनके साथ अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे.

24 थाना क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी

दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शहर के 24 थाना क्षेत्रों में 25 और 26 मई को ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट, मालवीय नगर, गांधी नगर, एसएमएस, आदर्श नगर, लालकोठी, अशोक नगर, रामगंज, सुभाष चौक और आमेर सहित कई संवेदनशील इलाकों को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है.

पहले भी विदेशी मेहमान आ चुके जयपुर

गौरतलब है कि इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी जयपुर दौरे पर आ चुके हैं. दोनों विदेशी नेताओं का पारंपरिक तरीके से हाथियों के साथ स्वागत किया गया था. विशेषज्ञ इस यात्रा को केवल राजनीतिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक कूटनीति के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं. माना जा रहा है कि इस दौरे से भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ें: सीएम भजनलाल शर्मा ने वंदे भारत जल संरक्षण अभियान का किया आगाज, बीसलपुर डैम स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular