Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से की बातचीत, दिवाली की...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से की बातचीत, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर ट्रंप को धन्यवाद देते हुए आशा जताई कि दोनों लोकतंत्र मिलकर दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहेंगे और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहेंगे। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब अमेरिका-भारत संबंध व्यापार शुल्क समेत कई मुद्दों को लेकर तनावपूर्ण हैं।

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने फोन कॉल के लिए ट्रंप को दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने बुधवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने ट्रंप के फोन कॉल पर बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रकाश के इस पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहें और सभी रूपों में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहें।’

ट्रंप ने वॉइट हाउस में मनाई दिवाली

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप वॉइट हाउस में आयोजित दिवाली सेलिब्रेशन में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने सभी को दीवाली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने अपने प्रशासन के भारतीय-अमेरिकी सदस्यों और अन्य समुदाय के लोगों संग दीया भी जलाया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से फोन कॉल को लेकर जानकारी दी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular