Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsTrump Tariff: अमेरिका हो सकता है रूसी तेल के मामले में भारत...

Trump Tariff: अमेरिका हो सकता है रूसी तेल के मामले में भारत पर द्वितीयक शुल्क नहीं लगाए, ट्रंप ने दिया संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका द्वितीयक शुल्क लगाने से बच सकता है।

Trump Tariff : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि हो सकता है कि अमेरिका रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखने वाले देशों पर द्वितीयक शुल्क नहीं लगाए। ऐसी आशंकाएं थीं कि अगर अमेरिका ने द्वितीयक शुल्क लागू किया तो उससे भारत प्रभावित हो सकता था।

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, “खैर, उन्होंने (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने) एक तेल ग्राहक खो दिया, जो भारत है, जो लगभग 40 प्रतिशत तेल का आयात कर रहा था। चीन, जैसा कि आप जानते हैं, बहुत अधिक (आयात) कर रहा है… और अगर मैंने जो ‘द्वितीयक प्रतिबंध’ या ‘द्वितीयक शुल्क’ लगाया तो यह उनके लिए बहुत विनाशकारी होगा। अगर मुझे यह करना पड़ा, तो मैं करूंगा। शायद मुझे यह करना न पड़े।”

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बयान पुतिन के साथ एक महत्वपूर्ण शिखर बैठक के लिए अलास्का जाते समय ‘फॉक्स न्यूज’ के साथ ‘एयर फ़ोर्स वन’ (विशेष विमान) में दिया। यह बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए बिना किसी भी सहमति के समाप्त हो गई।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular