Wednesday, October 28, 2026
HomeLatest NewsISIS के ठिकानों पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक, इधर इस इस्लामिक देश...

ISIS के ठिकानों पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक, इधर इस इस्लामिक देश का भी बड़ा एक्शन, हिरासत में लिए 100 से ज्यादा आतंकी

अमेरिका द्वारा नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बीच तुर्किये में भी बड़ा आतंकरोधी अभियान चलाया। तुर्की पुलिस ने गुरुवार को 124 स्थानों पर छापेमारी कर ISIS के 100 से अधिक संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया।

उधर अमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है, तो इधर तुर्किये की पुलिस ने भी गुरुवार को एक साथ छापेमारी की कई कार्रवाई कीं और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) समूह के 100 से अधिक संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया. अधिकारियों ने बताया कि इन संदिग्धों पर क्रिसमस और नववर्ष के समारोहों पर हमलों की साजिश रचने का आरोप है.

124 स्थानों पर की छापेमारी

इस्तांबुल के मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकवादी समूह ने जश्न के दौरान, खासतौर पर गैर-मुस्लिम समुदाय के लोगों को निशाना बनाने का आह्वान किया था. कार्यालय ने 137 संदिग्धों के खिलाफ वारंट जारी किए थे, जिनमें से 115 को हिरासत में लिया गया है. छापेमारी की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कई हथियार, कारतूस और दस्तावेज भी जब्त किए. 124 स्थानों पर छापे मारे गए.

अमेरिका ने कुछ दिनों पहले सीरिया में सैन्य हमले किए थे

ये गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुई हैं जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने सीरिया में व्यापक सैन्य हमले किए थे, जिनका उद्देश्य IS के लड़ाकों और हथियार के ठिकानों को खत्म करना था. ये हमले घात लगाकर किए गए हमले के जवाब में थे, जिसके लिए आईएस को जिम्मेदार ठहराया गया था. इस हमले में 2 अमेरिकी सैनिकों तथा एक अमेरिकी असैन्य दुभाषिये की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Bangladesh Hindu Killed: दीप चंद्र दास के बाद बांग्लादेश में एक और हिंदू को पीट-पीटकर मार डाला, जानें क्या बोली यूनुस सरकार ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image