Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsParliament Winter Session: शीतकालीन सत्र में दूसरे दिन भी SIR पर हंगामा,...

Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र में दूसरे दिन भी SIR पर हंगामा, गतिरोध खत्म करने के लिए स्पीकर ओम बिरला ने बुलाई बैठक

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर हंगामा जारी रहा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गतिरोध समाप्त करने के लिए सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है।

Parliament Winter Session: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने की विपक्ष की मांग को लेकर सदन में बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए मंगलवार को राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है. लोकसभा में SIR के मुद्दे पर सोमवार और मंगलवार को गतिरोध की स्थिति बनी रही. सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई है.

इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की, लेकिन चुनाव सुधार के मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने के लिए समयसीमा निर्धारित करने की बात से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार पर शर्तें नहीं थोप सकता.

चुनाव सुधार के मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार

माना जा रहा है कि रिजिजू ने SIR के मुद्दे पर चर्चा कराने की विपक्ष की मांग को नामंजूर कर दिया है और दलील दी है कि यह चुनाव आयोग का प्रशासनिक मामला है और सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है. हालांकि, उन्होंने चुनाव सुधार के व्यापक मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार की ओर से सहमति जताई क्योंकि यह मुद्दा सरकार के कार्यक्षेत्र में आता है.

विपक्ष लगातार कर रहा SIR पर चर्चा की मांग

बता दें कि विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि सरकार SIR के मुद्दे पर चर्चा को लेकर सदन में आश्वासन दे. एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की बैठक 2 बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. सरकार ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के विषय पर संसद में चर्चा कराना चाहती है और इसके लिए 10 घंटे का समय आवंटित किया गया है.

ये भी पढ़ें: Kantara Controversy: ‘कांतारा’ के सीन की नकल कर बुरे फंसे रणवीर सिंह, ट्रोलिंग के बाद मांगनी पड़ी माफी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular