Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsUP Politics: सपा का 3 बागी विधायकों पर बड़ा एक्शन, तीनों को...

UP Politics: सपा का 3 बागी विधायकों पर बड़ा एक्शन, तीनों को पार्टी से निकाला, जानें क्या रही वजह

UP Politics: समाजवादी पार्टी ने भाजपा का साथ देने के आरोप में 3 विधायकों अभय सिंह (गोसाईगंज), राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज), और मनोज कुमार पांडेय (ऊंचाहार)को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. सपा ने ‘एक्स’ पर घोषणा करते हुए कहा कि ये विधायक पार्टी की समावेशी और सकारात्मक विचारधारा के विपरीत साम्प्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों का समर्थन कर रहे थे।

Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी (सपा) के 3 बागी विधायकों पर बड़ा एक्शन लिया है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने तीनों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. गोसाईगंज से सपा विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से पार्टी विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडेय खुले तौर पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए काम करने का आरोप है.

सपा ने सोशल मीडिया पर किया निष्कासन का ऐलान

सपा ने इन तीनों विधायकों के निष्कासन का एलान करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘PDA विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण तीनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया गया है.

पार्टी ने आगे कहा, ‘इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गई ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूर्ण हुई. शेष लोगों की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है. भविष्य में भी ‘जन-विरोधी’ लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियां सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी. जहां रहें, विश्वसनीय रहें! सहृदयपूर्ण शुभकामनाएं!!!’

पार्टी से निकालने के पीछे रही ये वजह

बता दें कि सपा का आरोप है कि उसके विधायकों अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय ने पिछले साल हुए राज्यसभा चुनाव में अपनी पार्टी से बगावत करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को वोट दिया था. पार्टी ने उनके खिलाफ तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular