Saturday, April 25, 2026
HomeLatest NewsUP News : यूपी में महाबोधि और सीमांचल एक्सप्रेस पर पथराव, एक...

UP News : यूपी में महाबोधि और सीमांचल एक्सप्रेस पर पथराव, एक यात्री हुआ घायल, RPF कर रही मामले की जांच

प्रयागराज, नई दिल्ली से आ रही महाबोधि एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस पर सोमवार की शाम पत्थर मारने की घटना को गंभीरता से लेते हुए मिर्जापुर में RPF ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

रेलवे ने दी ये जानकारी

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को मिर्जापुर के पास एक गार्ड ने सूचना दी कि ट्रेन से कोई पत्थर टकराया है. हालांकि इस घटना में ना तो किसी को पत्थर लगा और ना ही किसी यात्री को कोई चोट आई.उन्होंने बताया कि महाबोधि एक्सप्रेस के मामले में RPF ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटनास्थल पर आरपीएफ को कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला.

सीमांचल एक्सप्रेस पर फेंके पत्थर, यात्री घायल

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सोमवार को ही एक अन्य घटना दिल्ली से आई सीमांचल एक्सप्रेस में घटी. प्रयागराज में यमुना ब्रिज के पास एक यात्री ने सूचना दी कि उसे कहीं से एक पत्थर लगा है. ट्रेन के मिर्जापुर पहुंचने पर यात्री का प्राथमिक उपचार किया गया. इस मामले में भी आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

त्रिपाठी ने बताया कि मौके का मुआयना करने पर RPF को कोई व्यक्ति नहीं मिला. यात्री ने अपने बयान में कहा है कि किसी सिरफिरे व्यक्ति ने पत्थर फेंका था.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular