Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsUp Accident News: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, बारातियों की बस और...

Up Accident News: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, बारातियों की बस और कार में भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, 4 घायल, सीएम ने हादसे पर जताया शोक

हरदोई, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार तड़के बारातियों की एक बस और कार के बीच भीषण टक्कर में 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने बताया कि यह हादसा मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर में हुआ जिसमें कार सवार सीमा (40), प्रतिभा (32), रामलली (45), प्रतिभा (42) और शुभम की मौत हो गई

पुलिस ने हादसे को लेकर दी ये जानकारी

पुलिस के मुताबिक शिवराजपुर से बारातियों को लेकर जा रही एक कार मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर में तड़के करीब 3 बजे बघौली से आ रही एक बस से टकरा गई. बस में भी बाराती सवार थे. उसने बताया कि इस घटना में 4 अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

हादसे पर CM योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार सुनिश्चि करें.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image