Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsOperation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले अमित शाह- पाकिस्तान के...

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले अमित शाह- पाकिस्तान के आतंकी मुख्यालय, ‘लॉन्च पैड्स’ तबाह कर दिए गए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनएसजी के 41वें स्थापना दिवस पर घोषणा की कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों के मुख्यालय, प्रशिक्षण केंद्र और लॉन्च पैड नष्ट कर दिए गए। उन्होंने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह अभियान चलाया गया था। शाह ने अयोध्या में एनएसजी का छठा केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की, जिससे बल की आतंकवाद रोधी क्षमता और सुदृढ़ होगी।

Operation Sindoor : मानेसर (हरियाणा)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों के मुख्यालयों, प्रशिक्षण केंद्रों और ‘लॉन्च पैड्स’ को तबाह कर दिया गया।

आतंकवाद रोधी ‘ब्लैक कैट’ कमांडो बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 41वें स्थापना दिवस पर यहां उसके मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बल का छठा केंद्र स्थापित करने जा रही है। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में आतंकवादी मुख्यालयों, उनके प्रशिक्षण केंद्रों और लॉन्च पैड्स को नष्ट किया है।

भारतीय रक्षा बलों ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत मई में पाकिस्तान में आतंकी बुनियादी ढांचे और रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

एनएसजी गृह मंत्रालय के अधीन एक संघीय आकस्मिक बल है। इसकी स्थापना 1984 में हुई थी और इसके ‘ब्लैक कैट’ कमांडो उच्च जोखिम वाले अतिविशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) की सुरक्षा के अलावा विशिष्ट आतंकवाद रोधी और अपहरण रोधी अभियानों का भी जिम्मा संभालते हैं।एनएसजी के पांच मौजूदा केंद्र मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और गांधीनगर में हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular