Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsउज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग, 13...

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग, 13 पुजारी झुलसे

उज्जैन: उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में सोमवार को भस्म आरती के दौरान आग लग गई, जिससे 13 पुजारी घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आग लगने की घटना हुई, जिसमें गर्भगृह के अंदर मौजूद 13 पुजारी झुलस गए।

उन्होंने बताया कि घायल पुजारियों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गुलाल फेंके जाने के दौरान लगी।

अधिकारी ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular