Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentUdit Narayan ने किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी पर ली चुटकी, कहा-पप्पी तो ठीक है...

Udit Narayan ने किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी पर ली चुटकी, कहा-पप्पी तो ठीक है लेकिन कहीं. देखें Video

Udit Narayan: सिंगर उदित नारायण ने अपनी किसिंग कंट्रोवर्सी पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। फिल्म 'पिंटू की पप्पी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा, "बहुत सुंदर टाइटल है, ‘पिंटू की पप्पी’। यह ‘उदित की पप्पी’ तो नहीं है, है ना?" उनके इस बयान पर दर्शकों और फिल्म की टीम ने जमकर ठहाके लगाए।

Udit Narayan Kissing Controversy: लोकप्रिय गायक उदित नारायण ने एक संगीत समारोह में एक महिला प्रशंसक को चूमने का वीडियो वायरल होने और इस मुद्दे पर हुई आलोचना के करीब एक महीने बाद सोमवार को ‘पिंटू की पप्पी’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर उस घटना को लेकर हुए विवाद पर चुटकी ली.

उदित ने अपने वायरल वीडियो पर ली चुटकी

मुंबई में सोमवार रात फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उदित नारायण ने मंच पर मौजूद गणेश आचार्य और अन्य कलाकारों के साथ हंसी-मजाक किया. उन्होंने हंसते हुए कहा, ”बहुत ही सुंदर टाइटल है, ‘पिंटू की पप्पी’. यह ‘उदित की पप्पी’ तो नहीं है, है ना?’’नारायण के इस कथन पर दर्शकों और फिल्म की टीम ने जमकर ठहाके लगाए.

उदित ने यह दावा किया कि जो वीडियो पिछले महीने वायरल हुआ था,वह 2 वर्ष पुराना है और ऑस्ट्रेलिया के एक कार्यक्रम का है. इस वीडियो में उदित नारायण 1990 के दशक का हिट गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाते हुए महिला प्रशंसकों को चूमते नजर आ रहे थे.

उदित का किसिंग वीडियो हुआ था वायरल

उदित का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें साफ दिख रहा था कि एक महिला प्रशंसक सेल्फी लेने के लिए मंच के पास आई और सिंगर गाना गाते नीचे झुकते हैं और महिला को लिप किस कर देते हैं. इसका वीडियो वायरल होने पर उदित नारायण की खूब आलोचना हुई. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके इस व्यवहार को ‘अनुचित’ बताया, उन्होंने इस विवाद पर जवाब देते हुए कहा था कि ये फैंस के लिए उनका प्यार है.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular