Friday, November 13, 2026
HomeLatest Newsउदयपुर में सगाई समारोह में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग,3 लोगों...

उदयपुर में सगाई समारोह में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग,3 लोगों की मौत,36 हॉस्पिटल में भर्ती

राजस्थान में उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम में भोजन के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

कार्यक्रम में शामिल हुए थे 80 लोग

थानाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सावन क्यारा गांव में सोमवार को एक कार्यक्रम में करीब 80 लोग शामिल हुए थे.उनके अनुसार रात को भोजन के कुछ देर बाद कई लोगों को उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया जहां एक महिला और 2 लोगों की मौत हो गई.उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बाबू गमार (30), मसरू गमार (28) और अमिया पारगी (35) के रूप में की गई है.

कोटड़ा के BCMO ने दी ये जानकारी

कोटड़ा के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शंकरलाल चव्हाण ने बताया कि सावन क्यारा में एक कार्यक्रम में खाने में बकरे का मटन, मिक्स वेज, बैंगन, टमाटर, मक्के का दलिया, दाल गुड़ आदि का भोजन के साथ लोगों को देशी और अंग्रेजी शराब भी परोसी गई थी.उन्होंने बताया कि भोजन करने और शराब का सेवन के कुछ देर बाद लोगों ने पेट में जलन, जी घबराने, उल्टी आदि की शिकायत की जिसपर उन्हें स्थानीय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र लाया गया.

अस्पताल में 3 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक महिला और दो अन्य की मौत हो गई जबकि 36 अन्य का इलाज चल रहा है.11 लोग कोटड़ा में प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में उपचाराधीन है जबकि 25 अन्य लोगों के परिजन नजदीक गुजरात सीमा से लगे अस्पतालों में ले गए हैं.उन्होंने बताया कि सभी खाद्य सामग्री और शराब का नमूना जांच के लिये भेज दिये है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image