Monday, May 25, 2026
HomeLatest NewsUdaipur Accident: ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी सवारियों से भरी...

Udaipur Accident: ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी सवारियों से भरी जीप, 3 लोगों की मौत, 17 घायल

Udaipur Accident: उदयपुर के कोटड़ा थाना क्षेत्र के डिंगावरी गांव में सवारियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए।

Udaipur Accident: उदयपुर में एक भीषण हादसा हो गया. जहां सवारियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि करीब 17 लोग घायल हो गए. यह हादसा कोटड़ा थाना क्षेत्र के डिंगावरी गांव में हुआ. हादसे की सूचना पर कोटड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से कोटड़ा अस्पताल में भर्ती कराया.

जानकारी के मुताबिक, बिलवन से कोटड़ा की ओर जा रही जीप का चढ़ाई के दौरान अचानक ब्रेक फेल हो गया और जीप करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 7 गंभीर घायलों को उदयपुर रैफर किया गया है. जबकि मृतकों के शव कोटड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Prayagraj Plane Crash: प्रयागराज में तालाब में गिरा वायुसेना का ट्रेनी विमान, दोनों पायलट सुरक्षित



Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular