Monday, May 25, 2026
HomeLatest NewsKota School Van Accident : इटावा कस्बे में स्कूल की बैन ओर...

Kota School Van Accident : इटावा कस्बे में स्कूल की बैन ओर एसयूवी की टक्कर में दो छात्रों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

राजस्थान के कोटा जिले के इटावा कस्बे के पास शनिवार सुबह एक स्कूल वैन और एसयूवी की भीषण टक्कर में दो छात्राओं की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वैन में 10 से 12 छात्र सवार थे। पुलिस के अनुसार, टायर फटने से वैन का संतुलन बिगड़ा और हादसा हुआ। घायलों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एसयूवी चालक फरार है।

Kota School Van Accident : कोटा। कोटा से करीब 80 किलोमीटर दूर इटावा कस्बे के पास शनिवार सुबह एक निजी स्कूल की वैन और एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर हो गई। घटना में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बैन ओर एसयूवी की टक्कर में दो छात्रों की मौत

इटावा के पुलिस उपाधीक्षक (डीसीपी) शिवम जोशी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे हुई जब एक स्कूल की वैन 10 से 12 छात्रों को लेकर गैता गांव से इटावा स्थित एक निजी स्कूल जा रही थी। कस्बे के पास वैन का संतुलन बिगड़ने से वह बूंदी की ओर जा रही एक एसयूवी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पलट गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि चश्मदीदों ने बताया कि स्कूल वैन का टायर फटने के बाद वह संतुलन खो बैठी थी।

मृत छात्राओं की पहचान 15 वर्षीय तनु धाकड़ और आठ वर्षीय पारुल आर्य के रूप में हुई है। तनु कक्षा 10 की छात्रा थी और पारुल कक्षा चार में पढ़ती थी। पुलिस ने बताया कि पांच गंभीर रूप से घायल छात्रों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में वैन चालक और एसयूवी में सवार एक व्यक्ति को भी चोटें आई हैं जिन्हें इटावा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, एसयूवी चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular