Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsAmerica:एरिजोना में 2 कारों के बीच भीषण टक्कर, हादसे में तेलंगाना के...

America:एरिजोना में 2 कारों के बीच भीषण टक्कर, हादसे में तेलंगाना के 2 छात्रों की मौत

वाशिंगटन, अमेरिका के एरिजोना में लेक प्लेजेंट के पास 2 कारों के बीच टक्कर होने से 2 भारतीय छात्रों की मौत हो गई.पुलिस ने यह जानकारी दी.मृतकों की पहचान 19 वर्षीय निवेश मुक्का और 19 वर्षीय गौतम पारसी के रूप में की गई है.दोनों ही छात्र भारत के थे.वे अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के तौर पर पंजीकृत थे.

2 कारों की भिड़ंत में दोनों भारतीय छात्रों की मौत

पेरिया पुलिस के अनुसार, ‘स्टेट रूट- 74’ के ठीक उत्तर में कैसल हॉट स्प्रिंग्स रोड पर 20 अप्रैल को शाम करीब 6 बजकर 18 मिनट पर 2 कारों के बीच टक्कर हो गई.यह पता लगाया जा रहा है कि वाहनों में टक्कर कैसे हुई.उसने बताया कि सड़क हादसे में दोनों कारों के चालक घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.पुलिस ने बताया की मृतकों की पहचान 19 वर्षीय निवेश मुक्का और 19 वर्षीय गौतम पारसी के रूप में की गई है. उसने बताया कि दोनों भारतीय थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image