Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsEarthquake: तुर्किये में भूकंप से भारी तबाही, कई इमारतें ढही, एक शख्स...

Earthquake: तुर्किये में भूकंप से भारी तबाही, कई इमारतें ढही, एक शख्स की मौत, करीब 30 लोग घायल, इस्तांबुल तक महसूस किए गए झटके

Turkey Earthquake: तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में रविवार को आए 6.1 तीव्रता के भूकंप से 16 इमारतें ढह गईं, जिसके कारण एक महिला की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए. भूकंप का केंद्र सिंदिरगी था, जिसके झटके 200 किलोमीटर दूर इस्तांबुल तक महसूस किए गए।

Turkey Earthquake: तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में रविवार को 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे करीब 16 इमारतें ढह गईं. अधिकारी ने बताया कि इन इमारतों के ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए. भूकंप का केंद्र सिंदिरगी था और इसके झटके लगभग 200 किलोमीटर दूर इस्तांबुल शहर तक महसूस किए गए, जहां की आबादी 1.6 करोड़ से अधिक है.

कई इमारतें ढही, 1 की मौत, 4 को बचाया

सिंदिरगी के महापौर सेरकन साक ने तुर्किये के सामचार पत्र ‘हैबरटर्क’ को बताया कि कस्बे में भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई हैं और यहां से 4 लोगों को बचा लिया गया है जबकि एक महिला की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पास के गोलकुक गांव में भी कई घर ढह गए. गांव में एक मस्जिद की मीनार भी गिर गई.

तुर्किये भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र

तुर्किये की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि भूकंप के बाद कई कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए, जिनमें से एक की तीव्रता 4.6 थी. एजेंसी ने नागरिकों से क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करने का आग्रह किया. तुर्किये भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है और यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. तुर्किये में वर्ष 2023 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 53,000 से अधिक लोग मारे गए थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular