Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsIndia-US Relations : पीएम मोदी का बहुत सम्मान करते हैं ट्रंप, वॉइट...

India-US Relations : पीएम मोदी का बहुत सम्मान करते हैं ट्रंप, वॉइट हाउस ने भारत-अमेरिका ट्रेड व्यापार पर दिया बड़ा अपटेड

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बेहद सकारात्मक हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने बताया कि ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं और दोनों के बीच लगातार संवाद होता है। हाल ही में ट्रंप ने ओवल ऑफिस में दिवाली समारोह आयोजित किया और मोदी से फोन पर शुभकामनाएं साझा कीं। दोनों देश व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

India-US Relations : न्यूयॉर्क/वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य को लेकर ‘‘बहुत सकारात्मक’’ महसूस करते हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करते है : लेविट

लेविट ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य से जुड़े सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि राष्ट्रपति इस बारे में बहुत सकारात्मक और दृढ़ महसूस करते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि कुछ हफ्ते पहले उन्होंने दिवाली के अवसर पर ओवल ऑफिस में कई वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी और उस दौरान प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) से फोन पर बात भी की थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ‘बेहतरीन’ प्रतिनिधि हैं, जो वाशिंगटन का बहुत अच्छी तरह प्रतिनिधित्व करेंगे।

लेविट ने कहा, राष्ट्रपति और उनकी व्यापारिक टीम संबंधित विषय पर भारत के साथ गंभीर चर्चा कर रही है। राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करते हैं और दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती रहती है। पिछले महीने ट्रंप ने ओवल ऑफिस में दिवाली समारोह की मेजबानी की थी, जिसमें अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा, कई प्रमुख भारतीय-अमेरिकी कारोबारी नेता और सामुदायिक प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन पर दिवाली की शुभकामनाएं भी दी थीं। इस पर मोदी ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि भारत और अमेरिका दोनों मिलकर दुनिया को आशा की किरण से आलोकित करते रहेंगे तथा आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहेंगे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular