Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsरूसी तेल खरीदने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे के बाद कांग्रेस...

रूसी तेल खरीदने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे के बाद कांग्रेस हमलावर, जयराम रमेश ने उठाए मोदी सरकार पर सवाल?

कांग्रेस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से दावा किया है कि भारत रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा, जबकि प्रधानमंत्री मोदी मौन हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्रंप के बयान का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने व्यापार घाटे में वृद्धि के बावजूद ऊर्जा स्रोत विविध करने की रणनीति अपनाई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदने संबंधी दावा फिर से किया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौन धारण किए हुए हैं।

भारत अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा, पीएम मौन : जयराम रमेश

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्रंप के ताजा बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने कुछ दिनों पहले भी यह दावा किया था कि उनके ‘‘मित्र’’ प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि भारत अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा।

रमेश ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि उनके अच्छे मित्र ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल के आयात में कटौती करेगा। लेकिन वह अच्छे मित्र उस वक्त अचानक मौनी बाबा बन जाते हैं जब राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर रुकवा दिया है और अब जब वह कहते हैं कि भारत रूस से तेल का आयात कम कर देगा।’ उन्होंने कहा, इस बीच अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा पिछले साल की समान अवधि के 49.6 अरब डॉलर की तुलना में बढ़कर 54.4 अरब डॉलर हो गया।

रूस से कच्चे तेल के आयात को लेकर ट्रंप के पिछले दावे के बाद भारत सरकार ने कहा था कि वह बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप ऊर्जा स्रोत के आधार को व्यापक और विविध बना रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्रंप के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना सरकार की निरंतर प्राथमिकता रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular