Saturday, May 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी में जबरदस्त...

Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी में जबरदस्त उछाल, जानें किन शेयरों में फायदा और नुकसान ?

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को जोरदार तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1100 अंक चढ़कर 81,700 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 380 अंक बढ़कर 24,950 पर ट्रेड कर रहा था।

Share market Update: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1100 अंक की बढ़त के साथ 81,700 अंक पर और निफ्टी 380 अंक चढ़कर 24,950 के स्तर पर है

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट दर्ज किया गया.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत फिसलकर 65.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,926.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुद्रा एवं शेयर बाजार बंद थे.

ये भी पढ़ें: Vice President Election: सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का NDA सहयोगी दलों ने किया समर्थन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दी बधाई

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image