Thursday, November 12, 2026
HomeLatest Newsपंजाब के होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, नदी के तेज बहाव में बही...

पंजाब के होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, नदी के तेज बहाव में बही गाड़ी, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 लापता

होशियारपुर, पंजाब के होशियारपुर से लगभग 34 किलोमीटर दूर जैजों में पानी से लबालब छोटी बरसाती नदी में एक वाहन के बह जाने से एक परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लापता हो गए.पंजाब और अन्य इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण नदी उफान पर है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार के 10 सदस्य स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) चालक के साथ हिमाचल प्रदेश के मेहतपुर के निकट देहरा से विवाह समारोह में शामिल होने एसबीएस नगर के मेहरोवाल जा रहे थे.मेहरोवाल के निकट वाहन उफनती नदी में बह गया.

उन्होंने कहा कि कई स्थानीय व्यक्तियों ने वाहन में सवार एक व्यक्ति को किसी तरह बचा लिया और जैजों में सरकारी चिकित्सालय ले गए.पुलिस उपाधीक्षक जागीर सिंह ने कहा कि 2 महिलाओं समेत 7 व्यक्तियों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं.उन्होंने कहा कि 3 लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image