Tuesday, November 17, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessTOYOTA की गाड़ियां 1 अप्रैल से हो जाएंगी महंगी,जानें दामों में कितना...

TOYOTA की गाड़ियां 1 अप्रैल से हो जाएंगी महंगी,जानें दामों में कितना होगा इजाफा ?

नई दिल्ली,वाहन विनिर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने उत्पादन लागत और परिचालन खर्च में बढ़ोतरी के कारण 1 अप्रैल से अपने चुनिंदा वाहनों की कीमतें 1 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है.कंपनी ने गुरुवार को बयान में कहा कि वह 1 अप्रैल से अपने विशिष्ट मॉडलों के कुछ ग्रेड की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है.

टीकेएम ने कहा,कीमतों में एक प्रतिशत की वृद्धि उत्पादन लागत और परिचालन खर्च बढ़ने की वजह से की जा रही है. टीकेएम के पास हैचबैक ग्लैंजा से लेकर प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) फॉर्च्यूनर जैसे वाहनों की श्रृंखला है.इनकी कीमत 6.86 लाख रुपये से 51.44 लाख रुपये तक है.

आपको बता दें कि टोयोटा के अलावा भी कई अन्य वाहन निर्माता कंपनियां भी वाहनों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं.किआ इंडिया ने भी कुछ ही दिनों पहले आगामी 1 अप्रैल 2024 से अपनी सभी कारों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है.इससे पहले मारुति सुजुकी भी इस साल सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है.नई कीमतें 16 जनवरी 2024 से लागू हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image