Monday, May 25, 2026
HomeIndiaMahua Moitra Wedding: 65 साल के पिनाकी मिश्रा से 50 साल की...

Mahua Moitra Wedding: 65 साल के पिनाकी मिश्रा से 50 साल की महुआ मोइत्रा ने गुपचुप की शादी, एक दूसरे का हाथ थामे दोनों की तस्वीरें वायरल

Mahua Moitra Wedding: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने BJD नेता और वरिष्ठ वकील पिनाकी मिश्रा से चुपचाप शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह शादी जर्मनी में हुई, हालांकि दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक साथ हाथ थामे तस्वीर वायरल हो रही है।

Mahua Moitra Marriage: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल (BJD) के नेता पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है. हालांकि दोनों की तरफ से अब तक शादी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है. दावा किया जा रहा है कि महुआ और पिनाकी ने जर्मनी में शादी रचाई है. एक दूसरे का हाथ थामे दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है.

द टेलीग्राम की रिपोर्ट के अनुसार यह शादी जर्मनी में हुई है. TMC की तरफ से अभी तक इस मामले में पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. पिनाकी सुप्रीम कोर्ट के नामी वकील हैं. वह बीजेडी से पुरी सीट से सांसद रह चुके हैं. उनकी यह दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी संगीता मिश्रा से हुई थी, जिनसे उनके 2 बच्चे एक बेटा और बेटी हैं.

कौन हैं पिनाकी मिश्रा

महुआ मोइत्रा ने अपने जीवनसाथी के रूप में पिनाकी मिश्रा को चुना है. जो महुआ मोइत्रा से उम्र में 15 साल बड़े हैं. पिनाकी मिश्रा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी. वे सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट भी हैं और देश के कई हाई कोर्ट्स और ट्रिब्यूनलों में वकालत कर चुके हैं. 1996 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की. बाद में बीजू जनता दल में शामिल हो गए और पुरी से 2009, 2014 और 2019 में लगातार सांसद रहे.

महुआ मोइत्रा का सांसद के रूप में दूसरा कार्यकाल

महुआ मोइत्रा की भी यह सेकंड मैरिज है. उनकी पहली शादी लार्स ब्रोर्सन से हुई थी, जो एक फाइनेंसर हैं और डेनमार्क के मूलनिवासी हैं. दोनों के बीच तलाक हो चुका है. राजनीतिक करियर की बात करें तो बतौर सांसद महुआ मोइत्रा का दूसरा कार्यकाल चल रहा है. वे 2019 पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से सांसद चुनी गई थी. उन्होंने बीजेपी के कल्याण चौबे को मात दी थी. दूसरी बार भी इसी सीट से जीत दर्ज की. इस बार भाजपा की अमृता रॉय को हराया था.

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi: ‘इवेंट’ की चमक से नहीं, आम ज़िंदगी की सच्चाई से जुड़ी राजनीति चाहिए,’ राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular