Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsMumbai Bomb Threat: 'D कंपनी से बोल रहा हूं, पूरी मुंबई को...

Mumbai Bomb Threat: ‘D कंपनी से बोल रहा हूं, पूरी मुंबई को बम से उड़ा दूंगा’ धमकी भरे कॉल से मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mumbai Bomb Threat: मुंबई पुलिस को D कंपनी के नाम से बम धमाकों की धमकी भरा कॉल मिला, जिससे हड़कंप मच गया। जांच के बाद आरोपी सूरज जाधव (37) को बोरीवली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, जाधव ने शराब के नशे में यह कॉल किया था।

Mumbai Bomb Threat: मुंबई पुलिस को एक फोन आया जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया कि शहर में बम धमाके होंगे. इतना ही नहीं शख्स ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की D कंपनी का सदस्य भी बताया. धमकी भरे कॉल के कारण हड़कंप मंच गया. पुलिस ने जांच की और फोन करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया.

नशे की हालत में किया धमकी भरा फोन

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सूरज जाधव (37) के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर शराब के नशे में धमकी भरा फोन किया था. उसे हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को मंगलवार दोपहर को एक फोन आया जिसमें व्यक्ति ने दावा किया कि महानगर में बम धमाके होंगे. पुलिस ने जांच शुरू की जिसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति को बोरीवली इलाके से पकड़ा गया. अधिकारी ने बताया कि बोरीवली निवासी जाधव ने नशे की हालत में धमकी भरा फोन किया.

पहले भी कर चुका धमकी भरे कॉल

अधिकारी ने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि जाधव ने पहले भी इसी तरह के फर्जी कॉल किए थे और उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों (बोरीवली, वकोला और बीकेसी) में गंभीर धमकी सहित आपराधिक धमकी के आरोप में पहले ही तीन मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि हाल में मिले धमकी भरे कॉल के बाद दक्षिण मुंबई की आजाद मैदान पुलिस ने मंगलवार को संबंधित प्रावधानों के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया.

इसे भी पढ़ें: Murshidabad Violence: जली झोपड़ियां, लूटा सामान, पीड़ितों के सामने अनिश्चित भविष्य, आज भी उस मंजर को भूल नहीं पा रहे बेडबुना गांव के लोग

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular