Thursday, November 5, 2026
HomeLatest NewsDausa में बोरवेल में गिरी बच्ची को 18 घंटे की मशक्कत के...

Dausa में बोरवेल में गिरी बच्ची को 18 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला, NDRF और SDRF ने ऐसे बचाई जान

राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में बुधवार को बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया है. 2 साल की बच्ची नीरू को बचाने के लिए प्रशासन और NDRF की टीम ने तेजी से राहत -बचाव कार्य शुरू कर दिया था. बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने 3 जेसीबी मशीनों से आसपास के क्षेत्र में खुदाई शुरू कर दी गई थी. करीब 18 घंटे के बाद मेहनत रंग लाई और बच्ची को निकाल लिया गया.

रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने पर SP ने कही ये बात

एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि NDRF और SDRF की टीमों की बदौलत बच्ची का बचाव अभियान सफल रहा. एसपी ने कहा, “हमें बेहद खुशी है कि 18 घंटे के बचाव अभियान के बाद हम बच्ची को बोरवेल से निकालने में सफल रहे. यह वाकई बहुत कठिन काम था, लेकिन एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों की मदद से हम इसमें सफल रहे. बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने यह संभव बनाया.”

NDRF ने बताया कैसे किया रेस्क्यू ?

सहायक कमांडर NDRF योगेश कुमार ने बताया, “600 फुट का बोरवेल था, बच्ची 28 फुट पर थी.बीच-बीच में बारिश हो रही थी लेकिन हमने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा. NDRF के 30 और SDRF के 10 लोग इस अभियान में लगे हुए थे.”

कलेक्टर ने कही ये बात : जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने कहा, “बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. बच्ची को अस्पताल में भर्ती करया गया है.बच्ची की हालत बिल्कुल ठीक है.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image