Saturday, May 30, 2026
HomeLatest NewsWest Bengal Assembly Election 2026 : बंगाल चुनाव की तैयारी तेज, मुख्य...

West Bengal Assembly Election 2026 : बंगाल चुनाव की तैयारी तेज, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में EC की पूर्ण पीठ 8 मार्च को करेगी दौरा

West Bengal Assembly Election 2026 : कोलकाता। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ के आठ मार्च को पश्चिम बंगाल पहुंचने की संभावना है। एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधिमंडल जिसके पहले नौ मार्च को राज्य में पहुंचने की उम्मीद थी, अब रविवार रात को पहुंचने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मंगलवार तक रहने की संभावना है।

इस दौरे के दौरान, पूर्ण पीठ द्वारा चुनावी प्रक्रिया में शामिल प्रमुख हितधारकों के साथ कई बैठकें करने की उम्मीद है जिनमें प्रशासनिक और कानून प्रवर्तन अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘आयोग विधानसभा चुनावों के लिए समग्र तैयारियों की समीक्षा करेगा और विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा।’

राज्य विधानसभा चुनाव आयोग के एक अन्य सूत्र ने संकेत दिया कि पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम मार्च के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। हालांकि, घोषणा की सटीक तारीख अभी तक तय नहीं हुई है।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन आयुक्त मनोज अग्रवाल आज बाद में जिला मजिस्ट्रेट और निर्वाचन अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय बलों की 240 कंपनियां, जो पहले चरण में पहले ही राज्य में पहुंच चुकी हैं, ने कोलकाता और कई जिलों में क्षेत्र पर नियंत्रण और गश्ती अभ्यास शुरू कर दिया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image