Friday, May 15, 2026
HomeLatest Newsमोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2029 से महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण,...

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2029 से महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण, लोकसभा सीटें 850 तक बढ़ाने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के विशेष सत्र से पहले कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन कर 2029 से लागू करने की तैयारी है। इसके तहत लोकसभा सीट 543 से बढ़ाकर 850 तक की जा सकती हैं और महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा, जो परिसीमन और कुर्सियों के आधार पर लागू होगा।

Women’s Reservation Bill Update : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। उनकी यह टिप्पणी विशेष सत्र शुरू होने से पहले आयी, जिसमें ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण कानून) में संशोधन कर इसे 2029 से लागू करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आज से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक में हमारा देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। हमारी माताओं-बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है और यही भावना लेकर हम इस दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं।

संविधान संशोधन विधेयक के अनुसार, 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए परिसीमन प्रक्रिया के बाद लोकसभा सीटों की संख्या वर्तमान 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 की जाएगी। यह परिसीमन अंतिम प्रकाशित जनगणना के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सीटों की संख्या बढ़ायी जाएगी।

लोकसभा सदस्यों को उपलब्ध कराए गए विधेयक में कहा गया है कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में ‘रोटेशन’ के आधार पर आवंटित की जाएंगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular