Friday, July 10, 2026
HomeIndiaदतिया उपचुनाव में BJP का बड़ा दांव, आशुतोष तिवारी को टिकट, नरोत्तम...

दतिया उपचुनाव में BJP का बड़ा दांव, आशुतोष तिवारी को टिकट, नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इस फैसले को पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिस पर 30 जुलाई को मतदान होगा।

Datia by-election : भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी के इस फैसले को पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, क्योंकि वे टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मिश्रा टिकट मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे और उन्होंने चुनावी तैयारियां करते हुए नामांकन पत्र भी खरीद लिया था।

सूत्रों ने बताया कि दतिया जिले के सेवढ़ा कस्बे के निवासी तिवारी राज्य भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं। दतिया विधानसभा सीट पर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से अधिक मतों से हराया था। हालांकि, दिल्ली की एक अदालत ने इस वर्ष अप्रैल में धोखाधड़ी के एक मामले में भारती को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके बाद भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई और इस सीट पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया। भारती को इस मामले में जमानत मिल चुकी है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को धोखाधड़ी के उस मामले में भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें 1998 और 2011 के बीच गैर-कानूनी तरीके से ब्याज का भुगतान प्राप्त करने के लिए बैंक रिकॉर्ड में हेरफेर किया गया था। भारती की सजा पर रोक लगाने की याचिका पर फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति मनोज जैन ने कहा, ‘‘हम इसे खारिज कर रहे हैं।’’ निचली अदालत ने दो अप्रैल को, जिला सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष भारती को इस मामले में तीन साल कैद की सजा सुनाई थी।

यह मामला मध्यप्रदेश के दतिया से संबंधित है। मामले को पिछले साल अक्टूबर में उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली स्थानांतरित कर दिया था, क्योंकि बचाव पक्ष के गवाहों को डराने-धमकाने के प्रयास किये जाने का दावा किया गया था। निर्वाचन आयोग ने हाल ही में देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी, जिनमें मध्यप्रदेश की दतिया सीट भी शामिल है। अन्य दो सीटें बिहार और गुजरात में हैं। कार्यक्रम के अनुसार, 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन अगस्त को की जाएगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image