Saturday, July 11, 2026
HomeLatest News'1 हजार मिसाइलें तैयार, निशाना है ईरान', डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- तबाह...

‘1 हजार मिसाइलें तैयार, निशाना है ईरान’, डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- तबाह कर देंगे

Donald Trump Warns Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि उनकी हत्या की कोई साजिश या हमला हुआ तो अमेरिका हजारों मिसाइलों से जवाब देगा।

Iran US War: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को कड़ी चेतावनी दी. यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान ट्रंप विरोधी नारे लगे. साथ ही यह खबर भी सामने आई कि ईरान डोनाल्ड ट्रंप को मारने की प्लानिंग कर रहा है. इसके ट्रंप ने तेहरान को लेकर बेहद आक्रामक और सख्त बयान दिया है.

ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यदि ईरान ने उनकी हत्या की साजिश रची या ऐसी कोई भी कोशिश की, तो अमेरिका उसका बेहद कड़ा जवाब देगा. उन्होंने लिखा कि “1 हजार मिसाइलें तैयार हैं और उनका निशाना ईरान है. यदि ईरान अपनी धमकियों पर अमल करता है, तो इसके तुरंत बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी.” ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना आवश्यकता पड़ने पर ईरान के सभी इलाकों को तबाह करने में सक्षम है.

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ा विवाद

इससे पहले अमेरिका ने ईरान से सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने की मांग की थी कि होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए सुरक्षित और खुला है तथा वहां से गुजरने वाले पोतों पर कोई हमला नहीं किया जाएगा. हालांकि, ईरान ने अब तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. इसके बजाय तेहरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य उसके नियंत्रण में होना चाहिए और वहां से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूला जाना चाहिए. यह रुख लंबे समय से चली आ रही अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यवस्था से अलग माना जा रहा है.

हाल के दिनों में बढ़ी सैन्य गतिविधियां

हाल के दिनों में अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. ये हमले इस सप्ताह की शुरुआत में होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर ईरानी हमले की घटनाओं के बाद शुरू हुए थे. जवाब में ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य बेस वाले देशों को निशाना बनाया है. अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ता तनाव पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति को और जटिल बना सकता है.




Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image