Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaमहिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले आरोपियों को मौत की सजा दिलाएंगे –...

महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले आरोपियों को मौत की सजा दिलाएंगे – CM एन बीरेन सिंह

मणिपुर । बुधवार को मणिपुर में हिसां के दौरान एक वीडिओ वायरल हुआ था । इस वीडियो में भीड़ द्वारा 2 महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया था । इस वीडियो के बाद देश सकते में आ गया था । जिसके बाद राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक हड़कंप मच गया था । अब इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है राज्य के मुखिया एन बीरेन सिंह ने कहा है कि सरकार सभी आरोपियों को मौत की सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। वहीं, आक्रोशित  भीड़ ने गुरुवार शाम को एक आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया।

यह घटना 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई थी। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके ले जा रहे हैं और उनसे अश्लील हरकतें कर रहे हैं।

घटना के विरोध में गुरुवार सुबह मणिपुर के चुराचांदपुर में प्रदर्शन शुरू हो गया। हजारों लोगों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular