Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsAirtel Google Partnership : एयरटेल ने गूगल के साथ किया समझौता,एयरटेल ग्राहकों...

Airtel Google Partnership : एयरटेल ने गूगल के साथ किया समझौता,एयरटेल ग्राहकों को क्लाउड सॉल्यूशन करेगा प्रदान

नई दिल्ली, भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को क्लाउड समाधान प्रदान करने के लिए गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी की है.सोमवार को संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई.बयान में कहा गया, दीर्घकालिक साझेदारी के तहत ‘फास्ट-ट्रैक क्लाउड’ अपनाने के लिए गूगल क्लाउड से क्लाउड समाधान की पेशकश करेगा.दोनों कंपनियां उद्योग-अग्रणी एआई/एमएल समाधान विकसित करने के लिए संपर्क और एआई प्रौद्योगिकी की अनूठी ताकत को एक साथ लाएंगी, जिसे एयरटेल अपने बड़े डेटा सेट पर प्रशिक्षित करेगा.

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल विट्टल ने कहा,”हम गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी करके खुश हैं और सरकार, उद्यमों और उभरते व्यवसायों के लिए सुरक्षित व ‘स्केलेबल क्लाउड’ समाधानों के साथ इस बाजार के अवसर का संयुक्त रूप से दोहन करेंगे.”

दूरसंचार कंपनी ने पुणे में प्रबंधित सेवा केंद्र स्थापित किया है.इसमें 300 से अधिक विशेषज्ञों हैं जिन्हें वहां गूगल क्लाउड और डिजिटल सेवाओं दोनों में प्रशिक्षित किया जाएगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular