Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsबारबडोस से टीम इंडिया की वतन वापसी में देरी,अब इस दिन हो...

बारबडोस से टीम इंडिया की वतन वापसी में देरी,अब इस दिन हो सकती T20 विश्व कप विजेता टीम की वापसी,जानें ताजा अपडेट

ब्रिजटाउन (बारबडोस) टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कैरेबियाई द्वीप से रवानगी में देरी हो गई है क्योंकि चार्टर विमान अब तक यहां नहीं पहुंचा है.एयर इंडिया का विशेष चार्टर विमान जिसका नाम AIC24WC(एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) है, भारतीय टीम, उसके सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों के परिवार और कुछ भारतीय क्रिकेट बोर्ड(बीसीसीआई) के अधिकारियों और भारतीय मीडिया को वापस लाने के लिए तैयार है जो पिछले 3 दिनों से तूफान बेरिल के कारण यहां फंसे हुए हैं.

4 जुलाई को हो सकती टीम इंडिया की वापसी

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर 7 रन की रोमांचक जीत हासिल कर खिताब जीता. 2 जुलाई को अमेरिका के न्यू जर्सी से उड़ान भरने वाले विमान के स्थानीय समयानुसार रात 2 बजे बारबडोस पहुंचने की उम्मीद है.कार्यक्रम के अनुसार विमान के अब बारबडोस से सुबह 4.30 बजे (स्थानीय समय) उड़ान भरने की उम्मीद है.दिल्ली पहुंचने में 16 घंटे का समय लगेगा जहां टीम गुरुवार को सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार) उतरेगी, बशर्ते टीम की रवानगी में और देरी नहीं हो.

जमैका की ओर बढ़ रहा तूफान बेरिल

बारबाडोस के ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार से परिचालन फिर से शुरू हो गया.इससे पहले भारतीय टीम को 2 जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे रवाना होना था और बुधवार को शाम 7 बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर पहुंचना था.खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे लेकिन इस कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है.तूफान बेरिल अब श्रेणी 5 से नीचे आकर श्रेणी 4 का तूफान बन गया है और जमैका की ओर बढ़ रहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular