Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsTeam India Victory Parade : टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में शामिल...

Team India Victory Parade : टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे फैंस,बारिश के बावजूद टीम इंडिया का कर रहे इंतजार

टीम इंडिया मुंबई में विक्ट्री परेड करने वाली है.जिसको लेकर फैंस में काफी उत्साह है.बारिश के बावजूद फैंस छाता लेकर बैठे हैं.वानखेड़े में भारतीय फैंस बड़ी संख्या में पहुंच चुके हैं.भारी बारिश के बीच फैंस विश्व चैंपियंस का इंतजार कर रहे हैं.फैंस लगातार भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नामों का नारा लगा रहे हैं.

टीम इंडिया मुंबई में मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड करेगी.विक्ट्री परेड मरीन ड्राइव से शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी.जश्न के बाद,भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वानखेड़े स्टेडियम में एक समारोह आयोजित किया है,BCCI और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम में फैंस की एंट्री को फ्री रखा है

विक्ट्री परेड देखने के लिए मरीन ड्राइव पर उमड़ी फैंस की भीड़

विक्ट्री परेड देखने के लिए मरीन ड्राइव पर फैंस की भीड़ देखते को मिल रही है. पूरी सड़क जाम हो गई है.लगातार बारिश के बीच फैंस अपने हीरो को देखने के लिए डटे हुए हैं. सभी फैंस अपनी टीम के जीत के जश्न में शामिल होने के लिए टीम के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image