Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsIND Vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम...

IND Vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस धाकड़ बल्लेबाज को किया बाहर, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली, खराब फॉर्म से जूझ रही शीर्षक्रम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा को दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है. 20 वर्ष की शेफाली ने इस साल 6 मैचों में सिर्फ 108 रन बनाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 33 रन रहा है.

2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेली थी 71 रन की पारी

उन्हें पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला के दौरान बीच में ही बाहर कर दिया गया था लेकिन उन्होंने इस साल जून में बेंगलुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी की. शेफाली ने जुलाई 2022 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 71 रन बनाने के बाद से वनडे अर्धशतक नहीं लगाया है .

इन खिलाड़ियों की हुई टीम में वापसी

पिछले महीने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में 2-1 से हराने वाली टीम में शामिल रही उमा छेत्री, डी हेमलता, श्रेयांका पाटिल और सायली सतघारे को भी टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं हरलीन देयोल, रिचा घोष, मिन्नू मनी, टिटास साधू और प्रिया पूनिया की वापसी हुई है. पहला वनडे ब्रिसबेन में 5 दिसंबर को और दूसरा 8 दिसंबर को खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच पर्थ में 11 दिसंबर को होगा.

भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान ), स्मृति मंधाना, प्रिया पूनिया, जेमिमा रौड्रिग्स, हरलीन देयोल, यास्तिका भाटिया, रिचा घोष, तेजल हसाबनिस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मनी, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, टिटास साधू, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकोर .

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image