Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsT20 विश्व कप से पहले PCB का बड़ा फैसला,बाबर आजम को बनाया...

T20 विश्व कप से पहले PCB का बड़ा फैसला,बाबर आजम को बनाया टी20 प्रारूप के लिए कप्तान,शाहीन शाह अफरीदी की जगह लेंगे

लाहौर, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को टी20 विश्व कप से 2 महीने पहले रविवार को फिर से सफेद गेंद प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया गया.यह निर्णय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की चयन समिति की सर्वसम्मत सिफारिश के बाद लिया गया.पीसीबी ने जानकारी देते हुए कहा ‘‘पीसीबी की चयन समिति की सर्वसम्मत सिफारिश के बाद बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बाबर आजम को पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के सफेद गेंद प्रारूप (वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय) कप्तान नियुक्त किया है.”

आपको बता दें कि बाबर ने पिछले साल नवंबर में भारत में वनडे विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के लिए तीनों प्रारूपों से कप्तानी छोड़ दी थी.बाबर ने तत्कालीन पीसीबी प्रमुख जका अशरफ के यह कहने के बाद अपनी भूमिका छोड़ दी थी कि वह अब सीमित ओवरों के प्रारूप में कप्तान नहीं रहना चाहते हैं और केवल टेस्ट टीम का नेतृत्व करना चाहते हैं.

बाबर टी20 कप्तान के रूप में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की जगह लेंगे, जिन्होंने जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में 1-4 की हार में पाकिस्तान का नेतृत्व किया था.टी20 विश्व कप 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू होगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular