Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsSunita Williams Returns: बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स की 286 दिन बाद...

Sunita Williams Returns: बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स की 286 दिन बाद पृथ्वी पर वापसी, लैडिंग के बाद मुस्कुराते हुए निकली बाहर, देखें Video

Sunita Williams Returns: नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स 286 दिन बाद पृथ्वी पर लौट आए. स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने फ्लोरिडा के तेलाहासे जलक्षेत्र में सफल लैंडिंग की. सुनीता विलियम्स ने मुस्कुराते हुए कैमरों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

Sunita Williams Returns: नासा के अंतरिक्षयात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स 9 महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आए. अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ‘स्पेसएक्स’ यान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से प्रस्थान करने के कुछ ही घंटों बाद फ्लोरिडा पैनहैंडल के तेलाहासे जलक्षेत्र में उतारा गया. एक घंटे के भीतर ही अंतरिक्षयात्री अपने यान से बाहर आ गए. उन्होंने कैमरों की ओर देखकर हाथ हिलाए और मुस्कुराए. उन्हें चिकित्सा जांच के लिए स्ट्रेचर पर ले जाया गया.

सुनीता और विल्मोर की 9 महीने के बाद वापसी

दोनों अंतरिक्ष यात्री 9 महीने पहले बोइंग की एक परीक्षण उड़ान के जरिये अंतरिक्ष केंद्र में पहुंचे थे. दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू यान में सवार होकर अंतरिक्ष में गए थे और उनके एक सप्ताह बाद ही लौटने की उम्मीद थी. अंतरिक्ष स्टेशन के रास्ते में इतनी सारी समस्याएं आईं कि नासा को अंततः स्टारलाइनर को खाली वापस धरती पर लाना पड़ा और अंतरिक्ष यात्रियों की घर वापसी में देरी हुई.

अंतरिक्ष में बिताए 286 दिन

बुच विल्मोर और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने 2 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्पेसएक्स यान पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को अलविदा कहा. विल्मोर और विलियम्स ने अंतरिक्ष में 286 दिन बिताए.

उन्होंने पृथ्वी की 4,576 बार परिक्रमा की और स्पलैशडाउन के समय तक 12 करोड़ 10 लाख मील की यात्रा की. कैलिफोर्निया में ‘स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल’ ने रेडियो पर कहा ‘‘स्पेसएक्स की ओर से आपका घर वापसी पर स्वागत है,’.

इस खबर को भी पढ़ें: Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स के पृथ्वी पर लौटी, गुजरात में पैतृक गांव झूलासन में ऐसे मनाया गया जश्न

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular