Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSubhash Ghai Health Update: फिल्म निर्माता सुभाष घई की बिगड़ी तबीयत, लीलावती...

Subhash Ghai Health Update: फिल्म निर्माता सुभाष घई की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती, जानें अब कैसी है हालत ?

मुंबई, फिल्म निर्माता सुभाष घई को मुंबई के लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है. घई को बुधवार शाम को सांस लेने में कठिनाई, कमजोरी, बार-बार चक्कर आना, याददाश्त में कमी और बोलने में दिक्कत महसूस होने के बाद अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था.

घई के प्रतिनिधि द्वारा जारी एक बयान में हालांकि कहा गया कि फिल्म निर्माता को नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया था. घई के प्रतिनिधि की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘हम यह बताना चाहते हैं कि सुभाष घई बिल्कुल ठीक हैं. उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है और उनकी हालत में सुधार है. आप सभी के प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular