Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentStree 2 Worldwide Collection: स्त्री-2 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर की...

Stree 2 Worldwide Collection: स्त्री-2 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई, फिल्म ने पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़ रुपए

नई दिल्ली, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री- 2 ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर 283 करोड़ रुपये की भारी कमाई की. प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के अनुसार, 2018 में पर्दे पर आई ‘‘स्त्री’’ फिल्म की ‘सीक्वल’ ने भारत में 240 करोड़ रुपये (सकल) और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 43 करोड़ रुपये कमाए.

भारत में बॉक्स ऑफिस पर 204 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की

सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैनर के आधिकारिक पेज के अनुसार, स्त्री-2 ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 204 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की.निर्माताओं ने पोस्ट में कहा,”बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए रिकॉर्ड तोड़ रही फिल्म को पसंद करने के लिए दर्शकों का धन्यवाद.”

15 अगस्त पर सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

अमर कौशिक की निर्देशित फिल्म स्त्री 2 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसमें अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना भी हैं. स्त्री 2 निर्माता दिनेश विजान की महत्वाकांक्षी ‘हॉरर कॉमेडी’ फिल्म का हिस्सा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular