Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsHazaribagh Violence: हजारीबाग में धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस को चलानी...

Hazaribagh Violence: हजारीबाग में धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस को चलानी पड़ी गोलियां

Hazaribagh Violence News: झारखंड के हजारीबाग जिले में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान पथराव की घटना सामने आई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। घटना मंगलवार रात 11 बजे जामा मस्जिद चौक के पास हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया, जिसके बाद स्थिति संभालने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान कथित तौर पर पथराव किया गया, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उपमंडल पुलिस अधिकारी परमेश्वर कामती ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे जामा मस्जिद चौक के पास हुई, जब रामनवमी उत्सव के तहत मंगला जुलूस निकाला जा रहा था.

पुलिस को करना पड़ा हवाई फायर

उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से पथराव किया गया. वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं. पुलिस ने दावा किया कि स्थिति नियंत्रण में है और घटनास्थल पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं.

घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही

पुलिस ने कहा है कि पथराव का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार, सांप्रदायिक गीत बजाने को लेकर 2 समूहों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया.

इस खबर को भी पढ़ें: South Korea Forest Fire: दक्षिण कोरिया के जंगल में लगी भीषण आग, 16 लोगों की मौत, 19 घायल, 5 हजार से ज्यादा लोगों ने घर छोड़ा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular